डेस्क- उद्धव ठाकरे ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की जमकर तारीफ की. उन्होंने दीपके को ‘विष्णु का अवतार’ तक बता दिया.
मुंबई में शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से आयोजित तिरंगा विजय सभा में उद्धव ठाकरे ने यह बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “एक कॉकरोच जिसने सरकार को सबक सिखाया, वह असली विष्णु का अवतार है. यह अंधभक्तों पर देशभक्तों की जीत है.” उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की.
उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र किया. उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें कहा गया था कि एनडीए में इस्तीफे नहीं होते.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सभा में मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने कोई बड़ा राजनीतिक भाषण नहीं दिया. उन्होंने सिर्फ मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस के कामकाज की तुलना की और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बात की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही.
एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने कहा कि छात्रों पर हुए अन्याय ने पूरे देश के युवाओं को एकजुट कर दिया और यही एकता आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बनी.
वहीं, सभा में शामिल एक समर्थक ने कहा कि सरकार सवालों से बच रही थी, लेकिन इस आंदोलन ने उसे जवाबदेह बनने के लिए मजबूर कर दिया. एक छात्रा ने कहा कि लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद छात्रों की एक बड़ी मांग पूरी हुई है, इसलिए वे इस जीत का जश्न मनाने पहुंचे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








