डेस्क- रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर सत्यम कुमार को 4 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है. गिरफ्तारी हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि उन्हें रिश्वत की रकम सौंप रहे थे.
CBI के मुताबिक, 24 जुलाई को इस मामले में करप्शन का केस दर्ज किया गया था. आरोप है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे सिग्नल और टेलीकॉम से जुड़े करोड़ों रुपये के कामों में एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी.
जांच एजेंसी का कहना है कि यह रिश्वत प्राइस वैरिएशन क्लॉज (PVC), कॉन्ट्रैक्ट वैरिएशन फाइल, रनिंग अकाउंट (RA) बिल, सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट और दूसरी वित्तीय फाइलों को आगे बढ़ाने और मंजूरी दिलाने के एवज में मांगी गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
CBI के अनुसार, मई 2026 में कंपनी की ओर से कथित तौर पर 5 लाख पहले ही दिए जा चुके थे. इसके बाद बाकी रकम देने के लिए 25 जुलाई की सुबह हावड़ा रेलवे स्टेशन पर मिलने की बात तय हुई.
एजेंसी को इसकी सूचना मिल चुकी थी. CBI ने ट्रैप लगाया. जैसे ही कंपनी के प्रतिनिधियों ने कथित तौर पर 4 लाख सत्यम कुमार को सौंपे, टीम ने मौके पर ही उन्हे उन्हें पकड़ लिया. CBI का कहना है कि रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है. इस कार्रवाई में CBI ने कंपनी के दो प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया है.








