पटना- आरजेडी से इस्तीफा दे चुके आरजेडी प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व से उनकी बातचीत अंतिम दौर में है और जल्द ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है.
मृत्युंजय तिवारी ने 16 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. उन्होंने पार्टी छोड़ते समय संगठन में अपनी उपेक्षा और कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर की थी.
इसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज थीं. अब माना जा रहा है कि वह भाजपा के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें, मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक आरजेडी का प्रमुख चेहरा रहे हैं. टीवी डिबेट से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक वह पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते रहे.
लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती रही है. मृत्युंजय तिवारी ने कई बार कहा है कि लालू यादव और राबड़ी देवी हमेशा उनको मानते रहे हैं.
लेकिन, हाल के दिनों में आरजेडी के अंदर जिस तरह से उनकी उपेक्षा हो रही थी, उसके बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया. ऐसे में मृत्युंजय तिवारी का बीजेपी में जाना आरजेडी के लिए राजनीतिक स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








