डेस्क- जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है.CJP ने कल 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके साथ ही पार्टी ने आह्रान किया है कि बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएं.
यह प्रदर्शन पेपर लीक मामले और छात्रों के तमाम मुद्दों और मांगों को लेकर किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी छात्र लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं.
सीजेपी ने इस प्रदर्शन की जानकारी एक डिजिटल पंफलेट के जरिये शेयर की है. यह पंफलेट सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है. सीजेपी ने लोगों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में पीसफुल प्रोटेस्ट करें और एकजुटता दिखाएं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संगठन ने हर जिले में एक दिन के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील करते हुए कहा है कि यह आंदोलन देशभर में पुलिस कार्रवाई के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने के लिए किया जाएगा.
पोस्टर में ‘Every District. One Day. One Demand.’ का संदेश दिया गया है. प्रदर्शन शुक्रवार, 24 जुलाई को आयोजित होगा और इसके छात्र संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों से मिलकर लोकल लेवल पर परमिशन और जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है.
पोस्टर के अंत में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ देशभर के लोगों से इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








