पटना- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। आईटी की टीम पार्टी दफ्तर की तलाशी ले रही है प्रशांत किशोर के करीबी रवि नारायण सिंह के होटल में भी इनकम टैक्स का रेड की रेड पड़ी है।
दूसरी ओर जन सुराज पार्टी के नेताओं ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव रवि नारायण सिंह ने दावा किया कि पुलिस ने उनके होटलों और पार्टी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुराने गेस्ट रजिस्टर की मांग की गई। होटल सील करने और जेल भेजने की धमकी भी दी।
रवि नारायण सिंह ने बताया, ‘पुलिस वालों ने मेरे पूरे होटल की तालाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। उसके बाद पुलिस की दूसरी यूनिट हमारे घर पहुंची। पुलिस वालों ने कहा कि आपके होटल में जो गेस्ट रुके हुए हैं, हमें उनकी तालाशी लेनी है। मेरे दो होटल हैं, दोनों ही होटल में पुलिस ने छापेमारी की।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रवि नारायण सिंह का आरोप है कि छापेमारी के दौरान बुद्धा कॉलोनी थाना के इंचार्ज दिनेश सिंह का फोन उनके पास आया और उन्होंने कहा कि आपके पार्टी के पैदा हुए चार दिन भी नहीं हुए हैं। उनकी ओर से अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया।’
रवि नारायण सिंह ने आगे बताया, ‘मैंने उनसे यह भी कहा कि आप हमें परेशान क्यों कर रहे हैं, साफ-साफ कहिए आप क्या कहना चाह रहे हैं। इसके बाद थाना इंचार्ज प्रशांत किशोर के खिलाफ उल्टी सीधी बातें कहने लगा। मुझे जेल में डालने तक की धमकी दी गई। काफी देर तक बहस भी हुई।
मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी गुंडा से बात कर रहा हूं, थाना इंचार्ज से नहीं। हमारे व्यापार को ठप करने की कोशिश की जा रही है। मुझे डर है कि पुलिस मुझे किसी बहाने से जेल भेज देगी।’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रवि नारायण सिंह के मुताबिक, मुझे फोन पर भी लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं, जिसमें गोली से मारने की भी बात कही जा रही है।








