पटना- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज के खिलाफ आज पटना में जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है. हालांकि इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग भी किया है. इस बीच पुलिस अधीक्षक एसपी संकेत कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों को बेहद सख्ती लहजे में निर्देश देते सुनाई पड़ रहे हैं.
पटना पश्चिमी एसपी संकेत कुमार लाठीचार्ज से पहले कड़े लहजे में पुलिस जवानों को कह रहे हैं, ‘पीछे हटे तो नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा’. उनके निर्देश के बाद बाद पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में तमाम पुलिसकर्मी भीड़ की तरफ दौड़ पड़ते हैं.
दरअसल, पटना में आज बड़ी तादाद में छात्रों ने राजभवन (लोकभवन) मार्च निकाला. इसी दौरान गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई. छात्रों ने बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बावजूद छात्र नहीं माने. झड़प के दौरान गांधी मैदान के थानेदार का सिर फट गया. जिसके बाद पुलिस की तरफ से सख्ती दिखाई दी और लाठीचार्ज किया गया.
वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्र मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचे. हजारों की संख्या में छात्रों की छात्रों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने वाटर क्रेन का प्रयोग करके छात्र को हटाना चाहा. जब छात्र नहीं हटे तो फिर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की. आंसू गैस के प्रयोग भी किए गए.
प्रदर्शन के दौरान भागलपुर के बीजेपी विधायक रोहित पांडे के काफिले पर हमला हुआ. पत्थरबाजी में वह चोटिल हुए हैं. पटना आईजी की एस्कॉट गाड़ी पर भी हमला हुआ. डीएम और एसपी के सामने प्रदर्शनकारियों ने ताली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








