पटना – बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बीजेपी नेता कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ओर से डंडे चले, पत्थर चलाए गए। इस घटना में कई नेताओं के सिर पर चोटें आईं हैं. पुलिस इस दौरान चुपचाप खड़ी नजर आई।
बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेता पहले से पत्थर और डंडे लेकर मारपीट के लिए तैयार बैठे थे। दोनों पार्टियों के बीच मारपीट के दौरान शुरुआत में पुलिस चुपचाप खड़ी नजर आई। इसके बाद मामला बढ़ने पर पुलिस ने एक्शन लिया।
सदाकत आश्रम से बीजेपी का झंडा लगा गाड़ी गुजर रही थी। इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस गाड़ी पर पत्थर चलाएं। इस दौरान आसपास खड़े नेता नारेबाजी करते रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने दुर्भावनापूर्ण मंशा के साथ पीएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। कांग्रेस की ओर से देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई।
भाजपा ने कहा है कि गंभीर खतरे में डालने की कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। कांग्रेस राजनीतिक विरोधियों के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने जैसी निंदनीय परंपरा को बढ़ावा दे रही।
वहीं, पटना महानगर जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाने में कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत दर्जनों नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








