पटना- NEET पेपर लीक के खिलाफ आज छात्रों ने पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान कई छात्र सड़क पर लेट गए। पुलिस घसीटकर उन्हें अपने साथ ले गई। छात्रों को गाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया।
प्रदर्शनकारी एक बार फिर डाकबंगला पहुंचे। यहां छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की। कई पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी के सिर फट गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस ने एक शख्स को भी हिरासत में लिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले पुलिस ने छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां करीब 1 घंटे तक छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैरिकेंडिंग पर चढ़ गए।
पुलिस ने कई बार उन्हें हटने को कहा, लेकिन वो पीछे नहीं हटे। CISF और CRPF को छात्रों को हटाने के लिए बुलाया गया। छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर यहां से राजभवन की ओर निकल गए।
पटना में प्रदर्शनकारियों ने भागलपुर से BJP विधायक रोहित पांडे के काफिले पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक की गाड़ी पलटने की कोशिश की। इस दौरान पत्थरबाजी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डाकबंगला चौराहे से निकलने वाली बीजेपी नेताओं की गाड़ियों पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमले किए। एक विधायक को जान बचाकर भागना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पटना IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला हुआ। DM-SP के समाने प्रदर्शनकारियों ने ताली बजाकर विरोध जताया।
इससे पहले पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर पर रोका था, लेकिन वो वहां से भी बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे गए। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस से के गोले दागे। लाठीचार्ज भी किया, लेकिन इसके बाद भी वो सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।








