नालंदा- बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गांव में पारिवारिक कलह ने खौफनाक रूप ले लिया. इस विवाद के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पूरे मामले ने गांव में सनसनी फैला दी है.
मृतकों में 62 वर्षीय दिलचंद्र तांती (ससुर), उनकी 30 वर्षीय बहू गौरी देवी और गौरी देवी के पति रंजीत कुमार शामिल हैं. दिलचंद्र तांती ने फंदे से लटककर आत्महत्या की, जबकि गौरी देवी और रंजीत कुमार ने जहर खा लिया. तीनों की मौत इलाज के दौरान हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ससुर दिलचंद्र तांती और बहू गौरी देवी के बीच कथित अवैध संबंध से जुड़ी है. बेटे रंजीत कुमार को इस बात की जानकारी होने पर पिता से विवाद हो गया. आक्रोश में रंजीत कुमार ने खुद जहर खा लिया और अपनी पत्नी गौरी देवी को भी जहर खिला दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के संबंध में मृतक की पुत्री फूलो देवी ने कहा “मामला दोपहर का है, जब परिवार के अन्य लोग खेत में धान की फसल लगा रहे थे. उसी दौरान बच्चों ने आकर बताया की घर पर पिता, भाभी और भाई ने आत्महत्या कर ली है.”
दिलचंद्र तांती के दूसरे पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ने भी पत्नी के साथ जहर खा लिया. दोनों का इलाज चल रहा है. घटना दोपहर के समय हुई, जिसकी जानकारी घर के बच्चों ने खेत में काम कर रहे अन्य सदस्यों को दी. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने दिलचंद्र तांती और गौरी देवी को मृत घोषित कर दिया. बाद में रंजीत कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. एक युवक की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.








