पटना- आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानकर बिगड़ गई है। उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद अचानक असहज महसूस करने लगे थे और तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आईजीआईएमएस में भर्ती होने के बाद विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।
राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के अलावा लालू प्रसाद के परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे हैं। लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने पिता के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशर थोड़ा लो हो गया था। डॉक्टर सभी चीजों को देख रहे हैं और फिरहाल ऑब्जर्वेशन में रखने की बात कही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








