पटना- पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर में उपचुनाव हो रहा है लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है.
तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की अपनी एक जवाबदेही होती है. वह सरकार की कमियां बताते हैं लेकिन हमारे नेता प्रतिपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं है. अब वह विदेश में हैं या फिर कहां है, इसकी जानकारी बिहार की जनता को नहीं है.
उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा, वैसे यह तेजस्वी यादव की व्यक्तिगत स्वतंत्रता है. वह कहीं भी आएं-जाएं, इससे हमें कोई मतलब नहीं है लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने पर जनता के प्रति भी एक जवाबदेही है. वह हमेशा गायब रहते हैं. ऐसे में वह कैसे आम जनता की समस्या को समझ पाएंगे और उसे उठा पाएंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी पहले से ही ध्वस्त पार्टी है. अब जिस पार्टी के नेता ही गायब हो, भला उस पार्टी का क्या हश्र होगा. यही वजह है कि राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ मची है. लोग पार्टी छोड़ रहे हैं.
दरअसल, आरजेडी के पुराने नेता और प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया. अपमान और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है. उनको लालू यादव और तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








