पूर्णिया- बिहार के पूर्णिया में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए वैसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है.
स्पेशल विजिलेंस टीम ने बीडीओ राजकुमार चौधरी को उनके सरकारी आवास पर 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है. एक शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग में बीडीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में मामला सही पाए जाने के बाद विभाग ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की.
निगरानी डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने विशेष निगरानी विभाग से शिकायत की थी. वादी से उसकी टेंडर राशि के भुगतान के एवज में रुपयों की मांग की जा रही थी. इसी शिकायत के आधार पर विशेष टीम वैसा प्रखंड कार्यालय पहुंची और घूस लेते अधिकारी को गिरफ्तार किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तारी के बाद बीडीओ के सरकारी आवास की गहन तलाशी ली गई. इस दौरान उनके आवास से 1 लाख 25 हजार रुपये की अतिरिक्त नकदी और कुछ संदिग्ध कागजात भी बरामद किए गए हैं.
इस पूरी भ्रष्टाचार की वारदात में बीडीओ के साथ उनका निजी सहायक सेवक छोटू कुमार भी शामिल था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ के इस निजी सहायक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








