पटना- पटना में बंटी यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने एक दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
निलंबित पदाधिकारियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह और होमगार्ड जवान सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं.
बता दें कि 6 जुलाई को पटना जंक्शन हनुमान मंदिर के पास से बंटी यादव का अपहरण हुआ था. 5 दिन बाद अथमल गोला में उसका शव मिला था. अपहरण के दौरान ये सभी पदाधिकारी घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर थे. इसके बावजूद इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, मामला राजधानी के न्यू करबिगहिया इलाके से जुड़ा है. 25 वर्षीय किराना और फास्ट फूड दुकानदार बंटी कुमार यादव क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार का विरोध करता था.
इसी विरोध के कारण करीब 15 दिन पहले उसका विवाद रवीश उर्फ बीसी नाम के व्यक्ति से हुआ था. उस विवाद में आरोपी ने बंटी यादव को गंभीर परिणाम भुगतने और देख लेने की धमकी दी थी. इसके बाद से ही बंटी यादव पर नजर रखी जा रही थी.








