बिहार- खगड़िया जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां जनहित एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने एक मोबाइल चोर को पकड़ लिया। नतीजा यह हुआ कि आरोपी करीब 9 किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर हवा में लटका रहा और इसी हालत में खगड़िया स्टेशन तक पहुंच गया.
इस दौरान यात्री मोबाइल चोरी के आरोपी को चांटे भी मारते रहे. आरोपी लगातार यात्रियों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के बाद भी यात्रियों ने आरोपी का हाथ नहीं छोड़ा. उनका कहना था कि यदि हाथ छोड़ दिया जाता तो युवक नीचे गिरकर गंभीर हादसे का शिकार हो सकता था.
इस खौफनाक और हैरान कर देने वाले वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी डरा-सहमा खुद को बचाने की गुहार लगाता दिख रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वायरल फुटेज में वह अपना नाम पहले छोटू यादव और बाद में पंकज यादव बताता दिख रहा है. साथी ही घर लखमिनिया बता रहा है. हालांकि, पुलिस जांच में यह पहचान पूरी तरह झूठी निकली.
इस दौरान आरोपी वायरल वीडियो में कहता नजर आता रहा है कि हम चोरी नहीं कर रहे थे सर. हाथ टूट जाएगा भैया, धर कर चलिए. मैं लखमनिया से हूं. हम ट्रेन में आदमी देख रहे थे, मोबाइल नहीं खींच रहे थे. ये सब काम हम नहीं करते हैं.
वहीं, खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही रेलवे पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. जीआरपी थाना अध्यक्ष मोहम्मद अलादीन ने बताया कि आरोपी की पहचान बरकत मंसूरी, निवासी मुमताज मोहल्ला, नवगछिया के रूप में हुई है. बरकत मंसूरी पहले भी चोरी और झपटमारी की घटनाओं में शामिल रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








