पटना- बिहार की हॉट सीट मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. नीरज कुमार सिन्हा को पार्टी ने बांकीपुर सीट पर कैंडिडेट बनाया है.
इससे पहले अभिषेक कुमार बंटी इस सीट पर उम्मीदवार बनाए गए थे. गुरुवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था लेकिन उन्होने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया था.
अभिषेक बंटी के अचानक नाम वापस लेने की घोषणा के तुरंत बाद बीजेपी ने अपने दूसरे उम्मीदवार की घोषणा कर दी. पार्टी की ओर से पत्र भी जारी हो गया है. नीरज कुमार सिन्हा लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नामांकन की आखिरी तारीख (13 जुलाई) नजदीक होने के कारण पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई है. बांकीपुर सीट बीजेपी का पारंपरिक और अभेद्य गढ़ है. यहां 1995 से बीजेपी को कभी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा.
बता दें पटना के मीठापुर के रहने वाले नीरज कुमार सिन्हा उर्फ नीरज भारती का जन्म 1 जुलाई 1994 को हुआ था. नीरज कुमार बीए ग्रैजुएट हैं. वह 2006 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं. बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष (भाजयुमो), दो बार मंडल अध्यक्ष (नरेंद्र भारती मंडल) रह चुके हैं. इनके चाचा जनसंघ में रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








