पटना- राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय डीएसपी डॉ. अन्नू भी मौके पर पहुंची.
जानकारी के अनुसार, सचिवालय थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी.
शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आसपास से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा. प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस इलाके से किसी शव की बरामदगी हुई हो. इससे पहले भी सचिवालय थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों से पुलिस शव बरामद कर चुकी है. ऐसे में एक बार फिर इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
डीएसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








