गया- बिहार के गया में ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में दो लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई. इस घटना में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए.
जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि को गया-पटना रोड में बोधगया थाना अंतर्गत सिजुआ गांव के समीप ट्रक और कार की टककर हो गई. इस घटना के बाद कार में आग लग गई.
आग काफी तेजी से फैली, जिससे कार में सवार लोग इसकी चपेट में आ गए. आग की चपेट में आने से कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं कार चालक भी गंभीर रूप से झुलसा है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गंभीर रूप से झुलसा कार चालक वैशाली जिले का रहने वाला बताया जाता है. घायल चालक की पहचान श्याम देव सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है.
वहीं घायल कार चालक इतनी गंभीर हालत में है, कि वह अपने नाम-पता के अलावे किसी और के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है. ऐसे में मृतकों के संबंध में स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि कार सवार लोग रांची से आ रहे थे.
बोधगया थाना की पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं घायल कार चालक का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिजन वैशाली से गया के लिए रवाना हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि ट्रक में खाद लोड था, जिस वजह से घटना के बाद ट्रक जहां आंशिक रूप से जला है. वहीं कार धू-धूकर पूरी तरह से जल गई. ट्रक के चालक और खलासी घटना के बाद मौके से जान बचाकर भाग निकले. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.








