जमशेदपुर- झारखंड के जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने आखिरकार जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.
लंबे समय से फरार चल रहे विश्वनाथ की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी से बचते हुए उसने सीधे अदालत में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूरे मामले में पूछताछ की तैयारी कर रही है. इस हत्याकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे, क्योंकि वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा इस मामले में पुलिस की सबसे बड़ी तलाश था. घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.
इसके बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं लगा. अंततः उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और हमले की योजना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके.
बता दें 27 जून की रात को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के नीचे पुलिस की जीप से दो युवकों को खींचकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था. हमले में हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज अब भी जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








