रांची- राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. साथ ही जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है.
पंडरा, नामकुम, कांके डैम साइड, अपर बाजार समेत कई क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है. कई मोहल्लों में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गंदगी और दुर्गंध भी फैल रही है। लोगों ने नगर निगम से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने बताया कि जहां-जहां बड़े नालों और नालियों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है, वहां विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है.
नगर निगम की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जल निकासी का कार्य कर रही हैं. जहां पानी जमा है, वहां पंप की सहायता से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नालियों में कचरा नहीं फेंकें, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या को कम किया जा सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








