पटना- बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है. इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय जनता दल ने अपने कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है.
आरजेडी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कैंडिडेट की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने तय किया है कि इस बार भी रेखा गुप्ता ही हमारी प्रत्याशी होंगी. वह 2025 विधानसभा चुनाव में भी लड़ी थीं लेकिन नितिन नवीन से हार गईं थीं.
प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया. उनके इस फैसले से कांग्रेस को झटका लगा है, क्योंकि कांग्रेस इस सीट के लिए अपनी दावेदारी जता रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि मजबूती के साथ वह चुनाव लड़ेंगी. पिछली बार भी जनता ने हमारा साथ दिया था. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैश्य बहुल क्षेत्र है, उनको वैश्यों का पूरा समर्थन मिल रहा है.
बांकीपुर की जनता के समर्थन से वह इस बार जरूर जीतेंगी. प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा. महागठबंधन के समर्थन से वह जीत हासिल करेंगी.
बता दें रविवार को जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी का ऐलान किया है. हालांकि पिछली बार उनकी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रही थी. उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








