डेस्क- झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता नीरज सिंह को खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन खाटूश्यामजी में मिलने के बाद झारखंड और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की.
खाटूश्यामजी थाना अधिकारी पवन चौबे ने बताया कि झारखंड पुलिस ने खाटूश्यामजी थाना पुलिस को सूचना दी थी कि हत्या का मुख्य आरोपी नीरज सिंह खाटूश्यामजी क्षेत्र में छिपा है.
सूचना मिलते ही खाटू थाने के हेड कांस्टेबल बनवारी लाल और कांस्टेबल राजेंद्र गढ़वाल ने तत्काल मोर्चा संभाला. दोनों पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे तक खाटूश्यामजी क्षेत्र में लगातार तलाश अभियान चलाया और आरोपी की संभावित लोकेशन पर नजर बनाए रखी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि खाटूश्यामजी पुलिस टीम मंडा रोड स्थित एक होटल तक पहुंची, जहां से आरोपी नीरज सिंह को हिरासत में लिया गया. आरोपी की पहचान जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डी) बार के मालिक नीरज सिंह के रूप में हुई.
हिरासत में लेने के बाद खाटूश्यामजी पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी. इसके बाद झारखंड पुलिस की टीम खाटूश्यामजी पहुंची, जहां सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी नीरज सिंह को उनके सुपुर्द कर दिया गया. अब झारखंड पुलिस आरोपी को अपने साथ जमशेदपुर ले जाकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








