पटना- पटना में रविवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर फायरिंग की है। बताया जा रहा कि युवक घर में रहने वाली एक लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की उसे बार-बार मना कर रही थी, इसी से नाराज होकर वो घर में घुसा और फायरिंग करने लगा.
बताया जा रहा है कि घर में लड़की नहीं थी, लेकिन छत पर उसका भाई घूम रहा था। लड़की के भाई को देखते ही युवक ने फायरिंग शुरू कर दी, गोली भाई के बांह में लगी और आरोपी नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8b/2 में अनिकेत भवन के पास की है। मृतक की पहचान मोतिहारी के रहने वाले प्रियेश रंजन के रूप में हुई है। वहीं, घायल अखिलेख उर्फ राजू का निजी अस्पताल में इलजा चल रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दोपहर 3 बजे के करीब प्रियेश रंजन पैदल आया। घर में चला गया। जिस समय घर में गया, बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर भी रेंटर थे। गोली चलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी बीच बिल्डिंग के लोगों ने डायल 112 को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची तबतक प्रियेश की मौत हो चुकी थी। सिर से काफी खून बह रहा था। घर के गेट के पास उसकी बॉडी पड़ी थी।
स्थानीय लोगों की माने तो प्रियेश पास में ही रेंट पर रहता है। लड़की की मां सरोज देवी के मुताबिक, आज दोपहर प्रियेश अचानक घर में घुसा, छत की ओर तीसरी मंजिल पर गया, जहां उनका बेटा अखिलेश (25) मौजूद था। जबकि बेटी छुट्टी में गांव गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहां पहुंचते ही युवक गोली चलाने लगा। गोली उनके बेटे की बांह में लगी और आरोपी युवक छत से नीचे गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मां ने आगे बताया, प्रिय रंजन बेटी को एक हफ्ते से शादी के लिए परेशान कर रहा था। हाल में उसकी सरकारी नौकरी लगी थी, तबसे शादी का दबाव ज्यादा बना रहा था।








