डेस्क- लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJPR) उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी संस्थापक और उनके पिता रामविलास पासवान की जयंती इस बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाई जाएगी.
चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी बिहार में मजबूत स्थिति में है और झारखंड व नागालैंड में भी उसके विधायक हैं, जबकि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है.
यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने और गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन सीटों की संख्या और गठबंधन का अंतिम फैसला पार्टी की प्रदेश इकाई और केंद्रीय संसदीय बोर्ड मिलकर करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा, हम केंद्र और बिहार में एनडीए का हिस्सा हैं और उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं. हर गठबंधन अपनी तैयारी कर रहा है. हम क्या फैसला लेंगे उसके लिए अभी समय है.
उन्होंने एनडीए सहयोगियों के बीच मतभेदों के सवाल पर कहा कि बिहार, झारखंड और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन मजबूत है. चिराग पासवान ने कहा, ‘ऐसा कौन और क्यों बोल रहा है, यह वही जाने, लेकिन हमारा विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत है.
चिराग पासवान ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में रहते हुए भी जरूरत पड़ने पर अपनी बात मजबूती से रखती है. उन्होंने कहा, ‘हम बसपा, सपा और कांग्रेस के साथ खुद को नही जोड़ते.जनता जानती है कि कौन वास्तव में दलितों और वंचितों के हित की राजनीति करता है.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








