डेस्क- वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेब्यू कर इतिहास रच दिया. 15 साल के वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को पछाड़ दिया.
शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित मुकाबले में वैभव ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए. वैभव को डेब्यू कैप उप-कप्तान तिलक वर्मा ने थमाई. वैभव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच खेलकर किया था. इंटरनेशनल डेब्यू के समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन थी
वैभव सूर्यवंशी ने इस मामले में सिर्फ मेन्स क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टॉप अपनी जगह बना ली है. भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है. शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारतीय महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया.
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए हैं, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित किया है. क्रिकेट जगत के कई दिग्गज पहले ही उनकी प्रतिभा की तारीफ कर चुके हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








