पटना- दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल के पास स्थित मां वैष्णो ज्वेलर्स में लूट की कोशिश हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता ने घटना को विफल कर दिया।
जानकारी अनुसार, दोपहर में ज्वेलरी शॉप में दो युवती ज्वेलरी लेने के बहाने अंदर घुसी और सामने बैठे शॉप के ऑनर पर बैग से स्प्रे निकालकर छिड़काव कर दिया। इसके बाद दुकान के अंदर सफोकेशन होने लगा। दुकान के ऑनर और कर्मी शोर करते बाहर भागे। इतने में वहां भीड़ जमा हो गई।
एक स्थानीय महिला दुकान के अंदर मौजूद युवती को बाल खींचकर बाहर निकाला। इतने में ही युवती अचेत होकर शॉप के बाहर सड़क पर गिर पड़ी। जबकि दूसरी खड़ी रही। लोगों ने पूछताछ के बाद दोनों युवतियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के फुटपाथी दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल दोनों युवतियों को दीघा थाने पर लाया गया है। जहां पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








