देवघर- देवघर में मनरेगा जेई संतोष कुमार को 5,000 रुपये की घूस लेते हुए दुमका एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वह टीसीबी योजना का बिल पास कराने के नाम पैसे ले रहा था.
एसीबी के अनुसार, टीसीबी योजना के एक लाभुक से राशि जारी कराने के बदले जेई संतोष कुमार ने पहले सात हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. जब लाभुक ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो आरोपी जेई ने योजना की राशि जारी करने से साफ मना कर दिया.
पीड़ित कुमार राणा ने इसकी शिकायत दुमका एंटी करप्शन ब्यूरो में की. शिकायत पर एसीबी टीम ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में बिना घूस दिए काम कराना आम आदमी के लिए बेहद मुश्किल होता जा रहा है.
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी संतोष कुमार को दुमका ले गई. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








