डेस्क- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों के यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी अब अपने ही बयान से पलट गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा दायर कराया था।
उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास के कहने पर उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करवाया है।
बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि माघ मेला 2026 और महाकुंभ 2025 के दौरान मठ में रहने वाले नाबालिग बटुकों का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन उत्पीड़न किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आशुतोष ब्रह्मचारी ने वीडियो जारी कर कहा कि उनके ही गुरुभाई रामचंद्र दास ने गुरु की हत्या करवाने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने ही अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा दायर करवाने की साजिश रची। शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव भी उन पर रामचंद्र ने ही डाला था।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि इसे लेकर उन्होंने आज एसएसपी मथुरा को एक शिकायत पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि रामचंद्र ने फर्जी वसीयत बनाकर केस दर्ज कराया और देवा बाबा के आश्रम पर कब्जा कर लिया। वसीयत बनाने वाले के खिलाफ अब ये शिकायत कोर्ट में भी जाएगी।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि अगर पुलिस ने उनके दबाव में आकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत तक जाएंगे। चाहे कोई भी हो वह सच की लड़ाई लड़ेंगे। पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ लड़ी, वो अलग बात है कि सबकुछ दबाव में आकर किया, लेकिन वह कोर्ट में भी लड़ेंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वह ये बताएंगे कि किस तरह से रामचंद्र दास ने उनको बर्बाद किया और उत्पीड़न किया और उनसे इतना बड़ा कांड करवाया। ब्रह्मचारी ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने के लिए मुझे गुमराह किया गया। मुझ पर रामचंद्र ने ही दबाव बनाया।
ब्रह्मचारी ने कहा कि मेरे पास कई चैट, रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं, जिनके बारे में मेरा दावा है कि वे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्द इस बात का भी खुलासा करेंगे कि आखिर क्यों अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ ये सब करवाया गया।








