सहरसा- बिहार के सहरसा रेलवे जंक्शन पर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई।
इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से बीच बचाव करने आए एक 30 वर्षीय युवक को पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना प्लेटफार्म नम्बर – 3 की है।
मृतक युवक की पहचान मो. अनीश के रूप में की गई है, जो सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा भेड़धरी वार्ड नम्बर – 24 का रहने वाला था और ऑटो चलाने का काम करता था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी अनुसार बीते देर शाम अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन जब पूर्णिया से सहरसा पहुंची तो ट्रेन में मृतक का दोस्त मो. निजाम अपनी सासु मां को ट्रेन में चढ़ाने आया और सीट लेकर बैठाने लगा।
इस दौरान ट्रेन में सवार कुछ लोगों ने सीट खाली करने को कहा इसपर विवाद बढ़ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित शख्स मो. निजाम ने बताया कि 10 से 12 की संख्या में ट्रेन में मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया .
इस बीच उसका साथी मो. अनीश जब बीच बचाव करने पहुंचा तो वो लोग मो. अनीश को लात घूसों से बुरी तरह पीटने लगे पिटाई के दौरान ट्रेन के डब्बे से उसके सिर को टकड़ा रहे थे जिसके बाद मो. अनीश वहीं बेहोश गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आनन फानन में मो. अनीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेल पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि सीट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई इस दौरान बीच बचाव करने आए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है पूछताछ और मामले की छानबीन की जा रही है।








