रांची- झारखंड में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया. इंडिया गठबंधन की तरफ से बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर परिमल नाथवानी ने भी अपना नामांकन भरा. एनडीए ने परिमल नाथवानी को अपना समर्थन दिया है.
झामुमो के बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस, माले और राजद के नेताओं की मौजूदगी में सबसे पहले अपना नॉमिनेशन फाइल किया. नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बैद्यनाथ राम ने दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया.
राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस की ओर से दूसरा प्रत्याशी दिया गया है. कांग्रेस नेता प्रणव झा ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नामांकन कक्ष में प्रणव झा के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावे माले और राजद के नेता मौजूद थे. इस मौके पर प्रणव झा ने जीत का दावा किया.
उन्होंने हुए कहा कि न सिर्फ उन्हें बल्कि गठबंधन के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी सहयोगी पार्टियों के 56 विधायक भी आश्वस्त हैं. बता दें कि झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होने है. सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








