रांची- राजधानी रांची के मांडर में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में कुछ अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है.
घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हुई थी. जांच में पता चला कि केरल में रहने वाले युवती के तथाकथित पति के द्वारा ही मांडर के कुछ युवकों को सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए उकसाया गया था. इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.
पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि वह पिछले दो साल से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. डेढ़ माह पहले उक्त युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया. उसके बाद से वह उसी युवक के घर में रह रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीते शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कुछ युवक पहुंचे और उसे जबरन उठाकर ले गए. इसके बाद नदी किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शनिवार सुबह छोड़ा, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर थाना पहुंचे.








