डेस्क- कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे।
स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। घटना का एक वीडियो वायरल है।
इधर, हालांकि टीएमसी नेता ने बाद में दावा किया कि हमले के वक्त वे गाड़ी में नहीं थे। मदन मित्रा ने आरोप लगाया कि उनके ड्राइवर पर हमला किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमारहाटी के वार्ड नंबर 14 के एक पार्षद के घर के बाहर एक मीटिंग चल रही थी। जहां ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा चलाने वाले कई लोग इकट्ठा हुए थे। इन लोगों की मांग थी कि सालों से कटमनी के रूप में दिया गया पैसा वापस किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नेताओं पर अवैध वसूली का आरोप लगाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। विरोध बढ़ता देख मदन मित्रा यह मीटिंग छोड़कर चले गए।
मदन मित्रा पर हुए हमले को लेकर बीजेपी सांसद राजू बिस्ता कहते हैं, ‘बीजेपी सरकार हिंसा में विश्वास नहीं करती। वास्तव में लोगों ने टीएमसी को सिर्फ इसलिए हराया, क्योंकि उन्होंने ऐसी हिंसा का विरोध किया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
15 साल तक TMC ने लोगों को अपमानित किया। उनका पैसा लूटा और घुसपैठियों को फायदा पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं किया। स्वाभाविक रूप से, पश्चिम बंगाल के लोग गुस्से में हैं।
मेरा मानना है कि हिंसा का रास्ता उचित नहीं है। अगर जनता पुलिस स्टेशनों पर शिकायत दर्ज कराती है तो पुलिस-प्रशासन निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा।”
बता दें कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर भी हमला हो चूका है. गिरफ्तार टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार और पूर्व मंत्री स्वरूप बिस्वास की अदालत में पेशी के दौरान भी प्रदर्शनकारी अंडे लेकर जमा हुए और जवाबदेही की मांग करते हुए नारे लगाए थे।








