हजारीबाग- हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के बानादाग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक 11 घंटे तक 40 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर बवाल करता रहा.
उसने आरोप लगाया कि कटकमदाग अंचल कार्यालय उसकी जमीन का म्यूटेशन नहीं कर रहा है और उसे बार-बार लौटा रहा है. इससे परेशान होकर वह टावर पर चढ़ गया.
इस बीच मोबाइल से वह बात करता रहा कि कटकमदाग अंचल कार्यालय उसकी जमीन का म्यूटेशन नहीं कर रहा है. जब भी म्यूटेशन के लिए कार्यालय जाते हैं तो वहां के पदाधिकारी और कर्मी वापस भेज देते हैं. इससे वह काफी आहत है. इस कारण वह टावर पर चढ़ गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चतरा जिले के टंडवा का रहने वाला है और बानादाग एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत है.
बताया जा रहा है कि फतहा स्थित उसकी जमीन का म्यूटेशन पिछले पांच से छह महीने से अंचल कार्यालय में लंबित है. इसी से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया.
11 घंटे तक जिला प्रशासन के पदाधिकारी, स्वयं अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को टावर से उतरने के लिए मनाते रहे. विश्वास दिलाया कि उसका काम हो जाएगा. तब वह टावर से नीचे उतरा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कटकमदाग के अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान ने जानकारी दी कि उसका म्यूटेशन रिजेक्ट हो चुका है. एलआरडीसी के लॉग ईन में है. जब तक वहां से सहमति नहीं मिलेगी म्यूटेशन नहीं हो सकता.
म्यूटेशन को लेकर कुछ समस्या भी है. वहीं उन्होंने कहा कि उसे उतरने के लिए बार-बार कहा भी जा रहा है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है. उसके परिजनों को लिखित आश्वासन दिया गया.








