रांची- रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार से 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण शर्मा और अर्जुन शर्मा चार दिनों से लापता हैं. मां डोली देवी ने थाने में सनहा दर्ज कराया है. पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, लापता बच्चों के नाम करण शर्मा और अर्जुन शर्मा हैं. दोनों की उम्र 12 वर्ष है और वे जुड़वां भाई हैं. उनके पिता का नाम विकास शर्मा बताया गया है.
परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे 1 जून 2026 की दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है. बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. चार दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लापता बच्चों की मां डोली देवी ने धुर्वा थाने में सनहा दर्ज कराते हुए पुलिस से बच्चों की तलाश करने की गुहार लगाई है. उन्होंने शिकायत में बताया कि पहले भी दोनों बच्चे कभी-कभी घर से बाहर चले जाते थे, लेकिन एक-दो दिन के भीतर वापस लौट आते थे. इस बार स्थिति अलग है, क्योंकि दोनों बच्चे चार दिनों से घर नहीं लौटे हैं और परिवार का उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है.








