नवादा- नवादा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विजलेंस की टीम ने छापा मारा. मेसकौर प्रखंड मुख्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आवास सहायक को ₹10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आवास सहायक की पहचान बिरू कुमार चौधरी के रूप में हुई है. वह मिर्जापुर पंचायत एवं अंकरी पांडे बीघा पंचायत में आवास सहायक के पद पर कार्यरत हैं.
गिरफ्तार बीरू कुमार चौधरी मूल रूप से गया जिले के पहाड़पुर का निवासी बताया जाता है. उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि निगरानी डीएसपी मिथलेश कुमार ने की है. इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हलचल मच गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार, मीरजापुर पंचायत के पवई गांव निवासी स्व. बलवंत सिंह के पुत्र धनंजय कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था. उन्हें योजना की दो किस्तों में 45 हजार और 40 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी थी. आवास निर्माण पूरा होने के बाद अंतिम किस्त के 45 हजार रुपये का भुगतान होना बाकी था.
आरोप है कि अंतिम किस्त जारी करने और जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले आवास सहायक द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी.
धनंजय कुमार ने 12 मई को निगरानी थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निर्धारित योजना के तहत लाभुक ने जैसे ही ₹10 हजार की राशि आवास सहायक को सौंपी, वैसे ही पहले से तैनात निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के समीप दबोच लिया. कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई. निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.








