पटना- राजधानी पटना में नीट छात्रा ने आत्महत्या कर ली. घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय कॉलोनी के एक निजी हॉस्टल की है. 17 वर्षीय छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी. मृतक छात्रा समस्तीपुर जिले की रहने वाली है. पु
जानकारी के अनुसार छात्रा वर्ष 2024 से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी. वह सचिवालय कॉलोनी स्थित राधे कृष्ण हॉस्टल में रह रही थी. बताया जा रहा है कि कोर्स समाप्त होने के बाद वह कुछ समय पहले अपने गांव चली गई थी लेकिन करीब 10 दिन पूर्व दोबारा पटना लौटकर तैयारी शुरू की थी.
घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पत्रकार नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हॉस्टल संचालक ने बताया कि सोमवार की रात छात्रा सामान्य रूप से अपने कमरे में गई थी. हालांकि, वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान लग रही थी. उसने अपनी कुछ समस्याओं का जिक्र दोस्तों से भी किया था. दोस्तों ने उसे समझाने का प्रयास किया था और किसी भी तरह का गलत कदम नहीं उठाने की सलाह दी थी.
मृतका की सहेलियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह फोन पर किसी युवक से बात कर रही थी. बातचीत के बाद वह काफी भावुक हो गई और रोते हुए अपनी सहेली के पास पहुंची थी. सहेलियों ने बताया, ‘वह बेहद परेशान दिखाई दे रही थी. उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह लगातार रो रही थी.’
वहीं, मृतक छात्रा के कुछ रिश्तेदारों ने भी दबी जुबान में आशंका जताई है कि एक युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके.








