डेस्क- निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब यह साफ हो गया है कि उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे.
खबरों के मुताबिक, शिवकुमार 3 जून 2026 को मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. इसके अलावा, कैबिनेट के पूर्ण विस्तार को 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा.
डीके शिवकुमार को शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से अपना नेता चुना. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया, कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर डीके शिवकुमार के नाम का सुझाव दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सिद्धारमैया जी ने विधायक दल के नए नेता के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. डॉ जी परमेश्वर ने इसका समर्थन किया. CLP ने सिद्धारमैया द्वारा प्रस्तावित नाम को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. मैं गर्व के साथ यह घोषणा करना चाहता हूं कि विधायक दल ने सर्वसम्मति से डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना है.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर से सत्ता में लौटेगी. उन्होंने कहा, कर्नाटक में शिवकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव में सिद्धरमैया के समर्थन के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








