हाजीपुर- बिहार के हाजीपुर में पति-पत्नी के बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति ने अपनी पत्नी पर दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाया।
मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इस दौरान महिला का कथित प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। पति-पत्नी के बीच मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अमन पेशे से फोटोग्राफर है और मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई और करियर के लिए हरसंभव प्रयास किए। शादी के बाद पत्नी ने ग्रेजुएशन और बीएड किया तथा बीपीएससी टीआरई परीक्षा की तैयारी की।
अमन का दावा है कि पत्नी को शिक्षिका बनाने के लिए उसने अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी और हाजीपुर में किराये का मकान लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
पति के अनुसार, जनवरी 2024 में बीपीएससी टीआरई-2 का रिजल्ट आया, जिसमें उसकी पत्नी का चयन शिक्षिका के रूप में हुआ। इसके बाद सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक महीने की ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात प्रेम प्रकाश जयवाल नामक व्यक्ति से हुई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अमन का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पत्नी का व्यवहार बदलने लगा। उसने पति से बातचीत कम कर दी और बाद में घर छोड़कर हाजीपुर में अलग रहने लगी।
इस पूरे मामले में दंपति का 10 वर्षीय बेटा भी चर्चा में आ गया। बच्चे ने अपनी मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि एक व्यक्ति अक्सर घर आता था, जिसे उसकी मां अपना दोस्त बताती थी। बच्चे के अनुसार, उसकी मां ने उसे दूसरों से यह कहने को कहा था कि वह व्यक्ति उसका मामा है।
अमन कुमार ने दावा किया कि हाल ही में वह हाजीपुर के लिच्छवी नगर स्थित किराये के मकान पर पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उसने घर का दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोप है कि मकान मालिक ने उसे धमकाकर बाहर निकाल दिया और कथित प्रेमी को वहां से भगा दिया।
पुलिस के पहुंचते ही मोहल्ले में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पति-पत्नी के बीच सड़क पर तीखी बहस हुई और महिला ने पुलिस से भी बहस की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीड़ित पति ने हाजीपुर सदर थाने में आवेदन दिया है, लेकिन मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। पति का कहना है कि अब वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता।








