सहरसा- बिहार के सहरसा में एक युवती ने अपनी जान दे दी है. मृतका की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी रोशन कुमार की पत्नी निधि कुमारी (21) के रूप में हुई है. घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र का है.
मायके वालों का आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष उसे स्वीकार नहीं कर रहा था. इसके साथ ही पति लगातार 10 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया.
मृतका के भाई ने बताया कि निधि की शादी 28 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद निधि अपने पति रोशन कुमार के साथ नई दिल्ली स्थित दया बस्ती, आनंद पर्वत गली नंबर 10 में रहने लगी. रोशन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाई ने कहा कि, शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी. शादी में 15 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद पति और 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था.
इसके बाद वह अपने मायके सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र के हरियो गांव आ गई. 9 अप्रैल को निधि ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया. बेटी के जन्म होने से पति-सास-ससुर-देवर समेत ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे.
निधि की मां बताती हैं कि, ससुराल पक्ष का कहना था कि बेटी को जन्म दिया है तो 10 लाख लेकर आना, नहीं तो मत आना, वहीं मर जाना. आखिर में 26 मई को उसने अपनी जान दे दी. वो एक महीने की मासूम को छोड़ गई है, अब उसे कौन संभालेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतका की मां सुनिता देवी ने बताया कि, जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान घर में कोई नहीं था. मैं बाजार गई हुई थी. बच्ची को दरवाजे पर लिटाकर निधि खुद एक कमरे में चली गई और अपनी जान दे दी. गुरुवार को पुलिस को जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.








