रांची- रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के शीर्ष कमांडर अमृत होरो उर्फ ‘मेचो’ को लापुंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. 10 लाख का इनामी अमृत वर्तमान में पीएलएफआई को लीड कर रहा था. रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने अमृत के गिरफ्तारी की पुस्टि की है.
अमृत कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपित था. रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने स्थानीय इनपुट और लंबे समय से जारी सर्विलांस के बाद अमृत को लापुंग से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमृत लापुंग का ही रहने वाला है.
एनआईए के द्वारा पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी और फिर गुमला में मार्टिन केरकेटा के एनकाउंटर के बाद अमृत होरो ही संगठन का मुखिया बन गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हाल के दिनों में खूंटी, रांची जैसे कई जिलों में अपराधियों जैसे वारदातों को अंजाम देकर लेवी की डिमांड कर रहा था. फिलहाल पुलिस अमृत से पूछताछ कर रही है ताकि उसके संगठन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा सके.








