पटना- धनरूआ थाना क्षेत्र में पुलिस और बिहार STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर देशी रायफल, कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान मौके से देशी रायफल, देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई मशीन एवं उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन, फर्नेस, रेती, हेक्सा ब्लेड, आरी समेत अन्य जरूरी औजार भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर अपराधियों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना पुलिस ने कहा है कि अपराध और अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।








