रामगढ़- संगठित अपराध के खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने पतरातू क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सक्रिय 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा गोलियां, बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है. इसकी पुष्टि रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने की है.
गिरफ्तार अपराधियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगम्बर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसाम अंसारी उर्फ दुर्लभ शामिल हैं. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने 25 मई की रात छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पतरातू थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर घेराबंदी कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








