सासाराम- बिहार के रोहतास में आज निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन देखने को मिला. पहले जहां स्वास्थ्य विभाग के एक घूसखोर क्लर्क को गिरफ्तार किया, वहीं अब टीम के हत्थे सीओ भी भी चढ़ गए.
जिला मुख्यालय सासाराम के सदर अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ ही निजी कर्मी सोनू कुमार को भी अरेस्ट हुआ है.
बताया जा रहा है कि एक विवादित जमीन के परिमार्जन के लिए राजस्व कर्मचारी के माध्यम से अंचलाधिकारी ने 8 लाख रुपये की मांग की थी. बाद में 6 लाख पर डील तय हुई. उसी की पहली किस्त के तौर पर वह तीन लाख रुपये ले रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार तीन लाख रुपये लेकर अंचलाधिकारी के निजी आवास पर पहुंचे तो उनकी मौजूदगी में उनके निजी कर्मी सोनू कुमार ने जैसे ही पैसे लिए, पहले से मुस्तैद निगरानी के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए CO को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा.
CO के खिलाफ परिवादी राकेश कुमार ने शिकायत की थी कि प्रति दाखिल खारिज 50 हजार रुपए लाने का दबाव बनाते हैं. वही एक पीड़ित अशोक प्रसाद से 8 लाख रुपये वसूलकर लाने का निर्देश दिया था. इसी बाबत निगरानी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
इससे पहले आज निगरानी की टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत क्लर्क सतीश कुमार को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. संझौली में पदस्थापित महिला अकाउंटेंट ने शिकातय की थी कि तबादला से जुड़े मामले में उनसे 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं. जिसके बाद निगरानी ने जाल बिछाकर रंगे हाथों धर दबोचा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








