रांची- रांची के चर्चित व्यवसायी और कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोपहर में गंभीर हालत में उन्हें ऑर्किड अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है. इस अचानक हुई दुखद घटना के बाद से पूरे रांची के व्यावसायिक समुदाय और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है.
पारिवारिक और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आशीष भाटिया के पुत्र अभिमन्यु भाटिया को गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे बेहद गंभीर और अचेत अवस्था में लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल लाया गया था. अस्पताल लाते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन चिकित्सा शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लगभग 40 मिनट तक डॉक्टरों द्वारा अथक प्रयास और आईसीयू में रिवाइव करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. आखिरकार डॉक्टरों ने लव भाटिया को मृत घोषित कर दिया.
जैसे ही अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों और करीबियों को अभिमन्यु की मौत की आधिकारिक सूचना मिली, वहां चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हर कोई इस बात से स्तब्ध और हैरान है कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले और इतने बड़े मुकाम पर काबिज लव भाटिया ने आखिर ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए लालपुर थाना पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम तुरंत एक्टिव हुई. पुलिस और एफएसएल के विशेषज्ञों ने सर्कुलर रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स के उस परिसर का रुख किया, जहां अभिमन्यु बैठते थे.
जांच टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, उनके मोबाइल फोन की आखिरी कॉल डिटेल्स और घटना स्थल के आस-पास की हर गतिविधि की बारीकी से जांच कर रही है.








