पटना- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दील होता नजरा आया। जहां जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को जमकर पीटा।
बताया जा रहा है कि लगभग 200 जूनियर रेजिडेंट छात्रों ने इलेक्ट्रिकल विभाग में घुसकर कर्मचारियों और इंजीनियरों के साथ मारपीट की।
इस घटना में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक अस्पताल में भगदड़ और भय का माहौल रहा, जिसमें मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मी इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा कि , विवाद की शुरुआत बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। रेडियोलॉजी विभाग में एसी ठीक करने पहुंचे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रिशु मिश्रा और कुछ जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के बीच कहासुनी हो गई थी।
आरोप है कि उस समय भी 10 से 20 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने रिशु मिश्रा के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद रिशु मिश्रा ने संस्थान के निदेशक से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्रशासन ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, गुरुवार को रिशु मिश्रा अपने पिता अशोक मिश्रा और लिफ्ट इंजीनियर अमन कुमार के साथ दोबारा संस्थान के निदेशक से मिलने पहुंचे थे। वे बुधवार की घटना को लेकर कार्रवाई की मांग करना चाहते थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि निदेशक से मुलाकात नहीं हुई तो तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डेंटल विभाग के पहले तल्ले पर स्थित इलेक्ट्रिकल विभाग के पास बड़ी संख्या में मौजूद जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि करीब 200 डॉक्टर्स और छात्रों की भीड़ ने विभाग में घुसकर तीनों के साथ बेरहमी से मारपीट की। छात्रों ने लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से हमला किया।
मारपीट इतनी बर्बर थी कि तीनों का सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अस्पताल कर्मियों की मदद से घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
इस हिंसक घटना में घायल होने वालों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रिशु मिश्रा, उनके पिता और सिविल इंजीनियर अशोक कुमार मिश्रा और लिफ्ट इंजीनियर अमन कुमार शामिल हैं। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।








