देवघर- जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान माला देवी के रूप में हुई है, जिनका शव उनके ही चाय की दुकान से बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, माला देवी कुंडा थाना से कुछ ही मीटर की दूरी पर चाय की दुकान चलाती थी. बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति और भाई भी उसी जगह रहते थे लेकिन घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं, जिससे पुलिस का शक उन पर भी गहराता जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और मृतका के परिजनों को जानकारी दी. मौके पर कुंडा थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं मृतक की बेटी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि थाना के बिल्कुल पास होने के बावजूद उनकी मां की हत्या हो गई, जो सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सके. फिलहाल पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








