गया- बिहार के गया जिले में CRPF ने नक्सलियों की नापाक योजना को विफल कर दिया है. CRPF ने छापेमारी के दौरान एक शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किया. CRPF के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इसे डिफ्यूज कर दिया, जिससे बड़े स्तर पर जान-माल की हानि टल गई.
मिली जानकारी अनुसार, CRPF को गुप्त सूचना मिली थी कि लुटुआ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. इस सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह से सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लुटुआ क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से नक्सल प्रभावित रहा है, जहां नक्सली पहले सक्रिय थे.
कैंप नागोबार से गुलरिया तरी होते हुए सिंहवा जंगल के पहाड़ी इलाके में CRPF जवानों ने सर्च अभियान चलाया. डीएसएमडी डिटेक्टर से बीप की आवाज आने पर सावधानीपूर्वक खुदाई की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खुदाई में 5 किलो का प्रेशर आईईडी बम निकला, जो सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन में दबाया गया था. CRPF के बम निरोधक दस्ते ने इसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।
CRPF डी 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने बताया कि बरामद किया गया प्रेशर आईईडी काफी शक्तिशाली था. अज्ञात नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इसे प्लांट किया गया था. उन्होंने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








