डेस्क- NEET पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को CBI की तलाशी के दौरान रघुनाथ के मोबाइल से NEET UG का लीक पेपर बरामद हुआ।
CBI के मुताबिक मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो NEET पेपर लीक कराने और आगे फैलाने में शामिल है। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों को दी थी। CBI ने 15 मई को मोटेगांवकर से उसके घर पर 8 घंटे पूछताछ की थी।
मोटेगांवकर का लातूर समेत 7 जिलों में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) नाम का कोचिंग सेंटर है। रविवार को CBI ने RCC के मेन ऑफिस पर छापा मारकर कई डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया। मोटेगांवकर को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोचिंग सेंटर का ₹100 करोड़ का टर्नओवर है। CBI का आरोप है कि मोटेगांवकर ने सेंटर में NEET कैंडिडेट्स समेत कई लोगों को हाथ से लिखे नोट्स लीक उपलब्ध कराए। एग्जाम के बाद नोट्स को नष्ट किया गया। NEET-UG पेपर लीक मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 6 महाराष्ट्र से हैं।








