डेस्क- CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में पुणे की एक और टीचर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सीनियर बॉटनी टीचर मनिषा गुरुनाथ मांधरे के रूप में की गई है। आरोप है कि उसने परीक्षा से पहले छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल बताए थे।
छात्रों को बताए गए अधिकांश सवाल 3 मई 2026 को आयोजित NEET परीक्षा के असली प्रश्नपत्र में थे। CBI के मुताबिक मनिषा गुरुनाथ को NTA ने NEET परीक्षा में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था।
उसके पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी। जांच एजेंसी के अनुसार अप्रैल 2026 में आरोपी टीचर ने पुणे की ही रहने वाली मनिषा वाघमारे के जरिए NEET अभ्यर्थियों को जुटाया। मनिषा वाघमारे को CBI पहले ही 14 मई को गिरफ्तार कर चुकी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
CBI का दावा है कि मांधरे ने अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास चलाई। इन क्लास में उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल छात्रों को समझाए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क करवाए।
बता दें CBI ने अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 महाराष्ट्र के नासिक और पुणे के हैं। पुणे का ही पीवी कुलकर्णी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
पिछले 24 घंटे में CBI ने देशभर में 6 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। एजेंसी अब इनकी फोरेंसिक और डिजिटल जांच कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








