डेस्क- मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए. लखनऊ के बैकुंठ धाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया, जहां अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी. अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत पूरा सैफई परिवार मौजूद रहा.
प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहीं. बड़ी बेटी प्रथमा काफी देर तक अखिलेश यादव के साथ बैठी दिखाई दीं, जबकि छोटी बेटी प्रतीक्षा भी वहीं थीं.
परिवार लोग लगातार दोनों बच्चियों को संभालती नजर आए. इससे पहले कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था. परिवार के लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शव यात्रा निकाली गई. वहां मौजूद माहौल बेहद भावुक हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. रास्ते भर लोग श्रद्धांजलि देते नजर आए. कई राजनीतिक नेता, कारोबारी और परिवार के करीबी लोग भी मौजूद रहे. बैकुंठ धाम पहुंचने के बाद पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई.
बता दें कि बुधवार की सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया था. उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेत्री हैं और घटना के समय असम में मौजूद थी. भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों के कई नेता परिवार से मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी.








