रांची- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने कारकेड में गाड़ियों की संख्या घटा दी है. इसका जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने कारकेड में महज चार गाड़ियों के रखने की घोषणा की है.
उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के उद्देश्य से लोक भवन झारखंड में मेरे द्वारा कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र चार गाड़ियां रखने का निर्णय लिया गया है.
दरअसल, पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, एक साल तक सोना न खरीदने, घर से काम करने, किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50% तक कम करने और स्कूलों की ऑनलाइन क्लास जारी रखने की अपील के बाद झारखंड समेत देशभर में राज्य सरकार द्वारा अलग अलग निर्णय लिए जाने लगे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








